पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग बुझाई गई

तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पास लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल केंद्र की करीब 16 गाड़ियों को चार घंटे तक मेहनत करनी पड़ी।

इस आग्निकांड के कारण एक समय पर पद्मनाभस्वामी मंदिर को भी खतरा था।

मंदिर के पास डाकघर में रविवार सुबह 2.30 बजे आग लगी। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी में जब यह नजारा देखा, तो उन्होंने दमकल केंद्र को सूचित किया।

डाकघर में लगी आग जल्द ही केरल पुरातात्विक विभाग तक पहुंच गई, लेकिन रविवार सुबह लगभग सात बजे इस पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना से मंदिर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

डाकघर से मंदिर की दूरी केवल 100 मीटर की है। मंदिर के तहखानों में करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने हैं।

केरल के देवासम मंत्री, कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि डाक विभाग को अधिक सर्तक रहने की जरूरत थी, क्योंकि कई बैगों में रखे कागजों के कारण आग जल्दी फैल गई।

सुरेंद्रन ने कहा, “सरकार इस मामले में जांच का आदेश देगी और इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न घटें, इसके लिए कदम भी उठाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493