‘पद्मावती’ की पहली झलकी में क्रूर नजर आ रहे रणवीर

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह उग्र और खौफनाक नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने मंगलवार को दो अलग-अलग अवतारों में खिलजी की तस्वीर साझा की।

एक तस्वीर में रणवीर पानी के अंदर टॉपलेस हैं और उनके बाल लंबे और चेहरे पर दाढ़ी है।

दूसरी तस्वीर में ‘बेफिक्रे’ के अभिनेता एक योद्धा की पोशाक में हैं और आईना देख रहे हैं।

दिलचस्प बात है कि दोनों तस्वीरों में अभिनेता की दाहिनी आंख के नीचे एक खरोंच है।

इसके अलावा, रणवीर की ‘पद्मावती’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शीर्ष भूमिका में हैं और अभिनेता शाहिद कपूर उनके पति महारावल रत्न सिंह हैं।

मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित ‘पद्मावती’ एक दिसंबर को रिलीज होगी।

विवाद के कारण फिल्म का निर्माण कार्य काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493