विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेटीना टीम में गागो शामिल

ब्यूनस आयर्स, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के कोच जॉर्ज साम्पोली ने फुटबाल विश्व कप क्वालीफायर में पेरू और इक्वाडोर के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम में रियल मेड्रिड के पूर्व मिडफील्डर फर्नाडो गागो को शामिल किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, साम्पोली ने टीम में बोका जूनियर्स के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया, जिसमें गागो भी शामिल है।

बोका जूनियर्स से अर्जेटीना टीम में विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए शामिल होने वाले दो अन्य खिलाड़ी मिडफील्डर पाब्लो पेरेज और फारवर्ड डारियो बेनेडेटो हैं।

गागो ने अपने करियर के दौरान रियल के अलावा, रोमा और वालेंसिया क्लब का प्रतिनिधित्व भी किया है। वह 2015 से अर्जेटीना की टीम में नहीं हैं।

अर्जेटीना का सामना पांच अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में पेरू से होगा और पांच दिन बाद क्विटो में इक्वाडोर से होगा।

दो बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी अर्जेटीना की टीम को अगर रूस में अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में जगह बनानी है, तो उसे अपने इन दो क्वालीफायर मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493