पनडुब्बी रोधी जंगी जहाज कोलकाता में लांच

कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के लिए निर्मित चौथे तथा अंतिम पनडुब्बी रोधी जंगी जहाज का मंगलवार को यहां लांच कर दिया गया।

90 फीसदी स्वदेशी तकनीक से निर्मित जंगी जहाज कवरत्ती को एक रंगारंग समारोह में यहां लांच किया गया।

इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नौसेना की बढ़ती जरूरतें पूरी करने के लिए कोलकाता के गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) की प्रशंसा की।

नौसेना प्रमुख आर.के.धवन ने भारतीय नौसेना के ‘बायर्स नेवी’ से ‘बिल्डर्स नेवी’ बनने की दिशा में उपलब्धि के लिए यार्ड के योगदान की सराहना की।

परियोजना-28 के तहत जीआरएसई द्वारा निर्मित चारों जहाजों की डिजाइन नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा तैयार की गई है।

परियोजना-28 के तहत बनने वाला कवरत्ती अंतिम पनडुब्बी रोधी युद्ध जहाज है।

अन्य तीन जहाज इसी वर्ग के हैं, जिनमें आईएनएस कमोर्टा, कदमत्त तथा कितान हैं।

कदमत्त तथा कितान नौसेना को 2015-17 के बीच मिलने की संभावना है।

3,300 टन भारी कवरत्ती 25 नॉट की गति पकड़ सकता है।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जहाज की हथियार प्रणाली स्वदेश निर्मित है।

उल्लेखनीय है कि परियोजना-28 के तहत निर्मित यह जहाज टोटल एटमॉस्फेरिक कंट्रोल सिस्टम (टीएसीएस) से सुसज्जित है, जो परमाणु, जैविक व रासायनिक युद्ध की स्थिति में काम करने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493