पनसारे हत्याकांड में दक्षिणपंथी समूह से संबंध रखने वाला गिरफ्तार

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 16 सितम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने बुधवार को बताया कि साम्यवादी नेता गोविंद पनसारे की हत्या के मामले में सांगली से एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आदमी का ताल्लुक दक्षिणपंथी संगठन से बताया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम समीर वी गायकवाड़ (30) है। वह 1998 से हिंदू संगठन सनातन संस्था से जुड़ा हुआ है।

81 साल के पनसारे पर कोल्हापुर में 16 फरवरी को हमला किया गया था। उन्हें नजदीक से गोली मारी गई थी। चार दिन के बाद 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध पनसारे की हत्या से हो सकता है।

गायकवाड़ मोबाइल फोन को मरम्मत करने वाली दुकान चलाता है। कोल्हापुर और सांगली पुलिस के अभियान में उसे बुधवार सुबह 4.30 बजे सांगली में पकड़ा गया। कोल्हापुर की अदालत ने उसे एक हफ्ते की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493