पनामा जांच अमिताभ की मोदी के कार्यक्रम में मौजूदगी से अलग : मंत्री

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दो साल पूरे होने पर इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की मौजूदगी को लेकर कुछ भी गलत नहीं लग रहा। मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम विदेश में निवेश से जुड़े पनामा पेपर्स में आया है।

समारोह में फिल्म अभिनेता की उपस्थिति को लेकर एक सवाल पर गौड़ा ने कहा, “योजनाबद्ध समारोहों और उसमें अमिताभ बच्चन की भागीदारी का कोई संबंध नहीं है। पनामा जांच एक स्वतंत्र एजेंसी (सीबीआई) कर रही है।”

कानून मंत्री से इंडिया गेट पर 28 मई को आयोजित किए जा रहे समारोह में अमिताभ बच्चन की मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया था। गौड़ा मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर अपने मंत्रिमंडल की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए प्रेस से बातचीत कर रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493