पन्ना बस हादसे के सभी षवों की शिनाख्त

पन्ना, 7 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक माह तीन दिन पहले हुए बस हादसे के शिकार हुए 21 लोगों के शवों की डीएनए परीक्षण के आधार पर शिनाख्त हो गई है। हादसे के शिकार 13 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए है। शेष आठ शवों को भी सोमवार को संबंधितों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि छतरपुर से सतना जा रही निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पांडवफाल घाटी में पुलिया से नीचे गिर गई थी और उसमें आग लग गई थी। इस हादसे में 21 लोग जिंदा जल गए थे। शव पूरी तरह कंकाल में बदल गए थे और उनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसके चलते प्रशासन ने डीएनए कराने के बाद परिजनों को शवों सौंपने का निर्णय लिया था। इस दौरान सभी 21 शवों को भोपाल के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षित रखा गया था।

पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि 13 शवों और उनके संबंधितों की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शवों को सौंप दिया गया है, वहीं शेष आठ शवों की भी रिपोर्ट आ गई है। इन शवों को भी भोपाल से मंगाया जा रहा है, संभवत: सोमवार को इन शवों को भी उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493