चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिचि हवाईअड्डे पर रविवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के स्वागत में इंतजाररत एक व्यक्ति को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने कहा कि जैसे ही पन्नीरसेल्वम हवाईअड्डे पर पहुंचे। एआईएडीएमके सदस्यों की भीड़ उनकी तरफ तेजी से पहुंची। इस भगदड़ में एक व्यक्ति गिर गया। सुरक्षा कर्मियों ने पाया कि उसके पास एक चाकू है और उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने व्यक्ति की पहचान सोलईराज के तौर पर की है। वह पेशे से नाई है।
dharmpath.com dharmpath