पन्नीरसेल्वम ने जयललिता के विभागों का प्रभार लिया

चेन्नई 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के वित्तमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों का प्रभार ले लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के वित्तमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों का प्रभार ले लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देने लगा है। इस वेबसाइट पर पहले जिन विभागों को जयललिता देखती थीं वे विभाग अब पन्नीरासेल्वम के नाम के नीचे दे दिए गए हैं।

जयललिता के पास लोक सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, समान्य प्रशासन, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस और गृह विभाग थे।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि यह मात्र मंत्री के विभागों का पुनर्आवंटन है। जो संचिकाएं स्वीकृति के लिए पहले मुख्यमंत्री जयललिता के पास भेजी जाती थीं अब वे पन्नीरसेल्वम के पास भेजी जाएंगी।

बुधवार और गुरुवार को राज्य सचिवालय पहुंचे पन्नीरसेल्वम तीसरी बार जयललिता के काम को देख रहे हैं लेकिन इस बार थोड़ा अलग तरीके से।

इससे पहले दो बार जयललिता को कानूनी परेशानी की वजह से मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था और उनका स्थान पन्नीरसेल्वम ने लिया था।

जयललिता(68) को गत 22 सितम्बर को बुखार और शरीर में पानी की कमी होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बाद में डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अस्पताल में ज्यादा समय तक रहना होगा क्योंकि वह संक्रमण से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में सहायता दी जा रही है।

राजभवन से 11 अक्टूबर को जारी बयान में कहा गया था कि राज्यपाल विद्यासागर राव ने संविधान के अनुच्छेद 166 के परिच्छेद-3 के अनुसार अब तक जो विभाग जयलतिलता के पास थे, उन्हें उनकी सलाह पर पन्नीरसेल्वम को आवंटित कर दिया है।

राजभवन के बयान में कहा गया था, “यह व्यवस्था मुख्यमंत्री की सलाह पर की गई है और वह तब तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक जयललिता अपना दायित्व नहीं संभाल लेतीं। जयललिता मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।”

बयान में यह भी कहा गया था कि पन्नीरसेल्वम मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493