पप्पू यादव की पार्टी JAP का कांग्रेस में विलय

नई दिल्ली-पांच बार के लोकसभा सांसद रहे राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का विलय कर दिया। यादव और उनके पुत्र सार्थक ने कांग्रेस मुख्यालय में देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरी विचारधारा हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के करीब रही है…राहुल गांधी जी संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के लिए एक उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और लालू यादव मिलकर 2024 जीतेंगे और 2025 जीतेंगे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493