पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हड़कंप, पूर्णिया सांसद ने लगाया हत्या का आरोप

पूर्णिया-निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली वाले घर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान, एक शख्स कथित तौर पर चाकू लेकर वहां पहुंचा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया. बाद में आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया. मौके से कुछ फोटो-वीडियो भी सामने आए, जिसमें चाकू भी दिखा. इस घटना के बाद, सांसद की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें पिछले कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग खुलेआम कह रहे थे कि ‘मुझे मार दो, जला दो, 51 लाख रुपये देंगे.’ सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया, वह चाकू लेकर उन पर हमला करने आया था. पप्पू यादव ने कहा, मेरे घर के अंदर कोई हमला करने कैसे पहुंच गया? मेरी हत्या की साजिश थी, लेकिन मैं बच गया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं और अब भी वह डरने वाले नहीं हैं.

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493