लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। संगीत बैंड एयरोस्मिथ के गायक स्टीवन टेलर की बेटी चेल्सिया इस सप्ताहांत अपने मंगेतर जॉन फॉस्टर के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के अनुसार, 26 वर्षीया चेल्सिया अपने बैंड के साथी कलाकार के साथ विवाह कर रही हैं।
खबर है कि चेल्सिया की दोनों बहनें लिव और मिया टेलर एवं जॉन के भाई बेन फॉस्टर विवाह में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।
चेल्सिया और जॉन 2011 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले उनकी योजना सादगी से निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधने की थी।
चेल्सिया ने कहा, “हम दोनों को गर्मी का मौसम पसंद है, इसलिए हम गर्मियों में शादी करना चाहते थे।”
dharmpath.com dharmpath