बेयोंसे की मां अब भी हैं जवां

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार बेयोंसे नॉल्स की मां टीना नॉल्स-लासन उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को जीवंत और कामुक मानती हैं। वह 61 साल की हैं, लेकिन अपनी जीवनशैली को किसी तय सीमा में नहीं बांधना चाहती हैं।

टीना ने पत्रिका ‘एबॉनी’ को बताया, “मेरी अपनी कुछ सीमाएं हैं, लेकिन मैं उन महिलाओं के बारे में सोचती हूं, जो हर रोज मुझसे कहती हैं कि मैं उनके लिए जिंदगी खुल कर जीने की प्रेरणा हूं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं 61 साल की हूं और अपनी जीवशैली को कसी सीमा में नहीं बांधती।”

उन्होंने कहा, “हम आज भी जीवंत, फैशनपरस्त, कामुक, खूबसूरत दिख सकते हैं, जब तक जीवित हैं।”

टीना ने चार साल पहले पति मैथ्यू नॉल्स को तलाक दे दिया था, जिनसे उन्हें दो संतान बेयोंसे और सोलैंग हैं। उन्होंने अप्रैल में अभिनेता रिचर्ड लासन से विवाह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493