मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मों और कई संगीत वीडियो में गीत गा चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा को बेहतरीन गायिका करार दिया है और कहा है कि वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
आयुष्मान ने संवाददाताओं से कहा, “हम अभी कार्यशालाओं के दौर से गुजर रहे हैं, जिसके चलते में रोजाना पढ़ रहा हूं। कार्यक्रम के बाद में फिर से कार्यशालाओं के लिए जा रहा हूं और यह बहुत अच्छी चल रही है।”
आयुष्मान कपड़ों के ब्रांड एरो के एक समारोह में उपस्थित थे। वहां उन्होंने परिणीति के बारे में कहा, “वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहतरीनगायिका भी हैं। वह फिल्म में गायिका की भूमिका निभा रही हैं। मैं इसलिए उत्साहित हूं क्योंकि पहली बार दो गायक एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे।”
परिणीति ने यश राज फिल्म्स की ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की घोषणा करते हुए एक दिलचस्प वीडियो के जरिए अपने गायन कौशल का प्रदर्शन किया। इससे पहले वह ‘किल दिल’ में दिखाई दी थीं।
आयुष्मान गायन क्षेत्र में नए नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने ‘पानी दा रंग’ जैसे कई गीत गाए हैं। वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘मनमर्जियां’ में भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath