स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने डेपोर्टिवो को 8-0 से हराया

ला कोरुना (स्पेन), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना ने बुधवार को रियाजोर स्टेडियम में खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना को 8-0 से हरा दिया।

बार्सिलोना के लिए उसके उरुग्वेयाई स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने चार गोल किए। साथ ही सुआरेज ने तीन गोल करने में अपने साथियों की मदद भी की।

बार्सिलोना को स्पेनिशग मैच में 12 मार्च के बाद पहली जीत मिली है। उसने अपने अंतिम मैच में गेटाफे को 6-0 से हराया था।

इसके बाद बार्सिलोना को चार मैचों में जीत नहीं मिली। इससे खिलाड़ी काफी हताश लेकिन जीत के लिए उत्साही दिखे। यही कारण था कि बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने डेपोर्टिवो की रक्षापंक्ति को आठ मौकों पर भेदने में सफलता हासिल की।

सुआरेज के अलावा बार्सिलोना के लिए लियोनेस मेसी, मार्क बाट्रा और नेमार ने भी गोल किए। एक गोल इवान राकिटिक के भी खाते में गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493