परिवार के लिए लड़ने वाले नहीं कर सकते उप्र का भला : जावड़ेकर

प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शक मत बनिए, साथ आइए और परिवर्तन और सुशासन लाइए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पहले अखबारों में खबें छपती थी कि किसान को यूरिया नहीं मिल रही है, यूरिया के लिए किसान लाठी खा रहा है और यूरिया ब्लैक हो रही है। मोदी सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड कर दिया और किसानों को आसानी से यूरिया मिलने लगी, अब देश में यूरिया की किल्लत नहीं है। आठ हजार करोड़ रुपये का यूरिया सब्सिडी घोटाला बंद हो गया और उसी सब्सिडी से सरकार ने डीएपी और यूरिया सस्ती कर दी, यह सुशासन है।”

उन्होंने केंद्र सरकार की नीति और योजनाओं का गुणगान करते हुए कहा, “सरकार प्राइमरी से आठवीं तक की शिक्षा पर एक लाख 80 हजार रुपये व्यय करती है, लेकिन शिक्षा में गुणवत्ता का अभाव था। हमारी सरकार उस पर भी काम कर रही है, लोगों को अच्छी और सस्ती शिक्षा मिले, यह है सुशासन।”

जावड़ेकर ने बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे 70 निर्णय लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493