गाजियाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार जीत के जश्न में सभी शामिल हुए, लेकिन गाजियाबाद के एक परिवार के लिए यह जश्न महंगा साबित हुआ। एक ट्रक में रखा परिवार का सारा सामान जल कर खाक हो गया।
सुनील कुमार का परिवार रविवार रात यहां राजनगर एक्सटेंशन में अपने नए घर में बसने जा रहा था। उनके घरेलू सामानों से लदा ट्रक रात में कॉलोनी में पहुंचा। उस वक्त लोग भारत की जीत के जश्न में आतिशबाजी कर रहे थे। इसी की चपेट में ट्रक पर रखा सामान आ गया और जलकर खाक हो गया।
ट्रक लिफ्ट के पास खड़ा था ताकि सामान आसानी से उतर कर लिफ्ट में रखा जा सके। जलते हुए पटाखों के गिरने से ट्रक में आग लग गई। इससे पहले की आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी पहुंचती, सारा सामान जलकर खाक हो गया।
dharmpath.com dharmpath