नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका आयोजन हरियाणा के पंचकुला में हुआ था। दिल्ली ट्रांसको की टीमों ने रस्सा-कस्सी एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में ताम्र पदक जीते। इन प्रतियोगिताओं में देश भर से कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया।
दिल्ली ट्रांसको के निदेशक जे.पी.एस. चावला ने टीम को बधाई दी तथा कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ती है, बल्कि मानसिक क्षमताओं में भी वृद्धि होती है तथा कार्य कुशलता बढ़ती है।
dharmpath.com dharmpath