बार्सिलोना के लिए 9.16 करोड़ डालर के साबित हुए सुआरेज

बार्सिलोना, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना को इंग्लिश क्लब लीवरपूल से लुइस सुआरेज का स्थानांतरित करना 9.16 करोड़ डालर का साबित हुआ था। सोमवार को ऑनलाइन व्हिसिलब्लोअर फुटबाल लीक्स द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से इसका खुलासा हुआ।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फुटबाल से संबंधित रहस्यों के खुलासा करने वाले फुटबाल लीक्स ने कहा है कि 11 जुलाई 2014 को किए गए अनुबंध से पता चलता है कि स्थानांनतरण की रकम 1 करोड़ 83 लाख 20 हजार डालर की पांच किस्तों में दी जानी थी। इसकी एक किस्त का भुगतान 31 जुलाई को किया जाना बाकी है।

सुआरेज के अलावा अनुबंध पर बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिआ बारटोम्यू, उपाध्यक्ष जॉर्डी मेस्त्रे और एंटोनी रोस्सिच (जो कि उस समय क्लब के महानिदेशक थे) और लीवरपूल के मुख्य कार्यकारी इआन अयरे के हस्ताक्षर हैं।

सुआरेज 2014 में लीवरपूल से बार्सिलोना में आए थे। सुआरेज ने अभी तक बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक का भरोसा कायम रखा है और वह 86 मैचों में 68 गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493