झांसी, 24 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हाईस्कूल में पढ़ रही बहन को परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे भाई को झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जनपद के पूंछ थाना क्षेत्रान्तर्गत पुष्पांजलि के नजदीक रहने वाली निशा हाई स्कूल की छात्रा है। निशा का परीक्षा केन्द्र जनपद जालौन के पिरौना में था। जिस कारण पेपर देने के लिए निशा अपने 24 वर्षीय भाई रामकृष्ण के साथ बाइक से जा रही थी। दोनों अभी ग्राम सेसा के नजदीक पहुंचे थे, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे दोनों वही गिर गये।
सड़क हादसे को देख ग्रामीणों ने किसी प्रकार उनके परिजनों की जानकारी ली और इसकी सूचना उसके परिजनों व सम्बधित थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कालेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बहन निशा की हालत गम्भीर बताई गयी। पुलिस ने मृतक रामकृष्ण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath