पर्यटकों पर हमला : सुषमा ने वसुंधरा से बात की

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अजमेर के निकट दो विदेशी पर्यटकों पर हुए हमले के बारे में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मंगलवार को बात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “विदेश मंत्री ने राजस्थान की मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “स्पेन के पर्यटकों के बैग को पहले ही ढूंढ़ लिया गया है।”

अजमेर के नजदीक अजयपाल नामक स्थान पर सोमवार शाम पर्यटकों पर हमला किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493