‘पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने हाल ही में ‘पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी’ पुस्तक का विमोचन किया है। यह प्रकाशन की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में से एक ‘ऐन्वायर्नमेंटल स्टडीज : फ्रॉम क्राइसिस टू क्योर’ का हिंदी संस्करण है।

यह पुस्तक ‘अमेजन इंडिया’ की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने इसके मूल संस्करण को बहुत पसंद किया है।

इस पुस्तक में मुख्य शब्द और वाक्यांश प्रत्येक अध्याय के आरंभ में दिए हैं, ताकि सीखने में स्पष्टता रहे। प्रत्येक अध्याय के अंत में सारांश, अभ्यास और मीमांसा के लिए गहन प्रश्न तथा गतिविधियां दी गई हैं, जिन्हें पाठक अकेला और समूह में शामिल होकर हल कर सकता है।

इस पुस्तक का हिंदी संस्करण यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अत्यावश्यक मार्गदर्शक का काम करेगा, क्योंकि इसमें प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाओं में आने वाले पारिस्थितिकी/पर्यावरण संबंधी विषय शामिल किए गए हैं।

पुस्तक के विमोचन पर डॉ. आर. राजागोपालन ने कहा, “22 वर्ष पूर्व पर्यावरणीय संकट की गंभीरता को जानकर मुझे झटका लगा और मैंने जाना कि पर्यावरण के संरक्षण की कितनी ज्यादा जरूरत है। तब से मेरे जीवन का उद्देश्य बन गया कि विद्यार्थियों व अन्य लोगों को अपनी किताबों और व्यख्यानों के द्वारा पर्यावरण के बारे में जागरूक करुं। हालांकि मेरी अब तक की सभी किताबें केवल अंग्रेजी में हैं। मुझे खुशी है कि मेरी पुस्तक के अनूदित संस्करण के माध्यम से अब मेरा संदेश देश के हिंदी भाषी विद्यार्थियों तक पहुंचेगा, जिनकी तादाद काफी बड़ी है।”

‘पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी’ में पर्यावरण संबंधी बहुत सी सच्ची कहानियां हैं जो संकटों, समाधानों, सफलताओं, नाकामियों, अंतर-संबंधों और प्रेरक व्यक्तियों के बारे में हैं तथा जिनमें गहन मुद्दों की चर्चा की गई है। इन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493