पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 लाख उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी सियाम

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वाहन निर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) ने सोमवार को कहा कि उसकी पहल सोसाइटी फॉर आटोमोटिव फिटनेस एंड एनवॉरमेंट (सेफ) के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 लाख उपभोक्ताओं तक पहुंचा जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पर्यावरण दिवस पर 5,500 ऑटोमोबाइल डीलरशिप पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत अनूठी पहल जैसे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, उपभोक्ताओं के लिए पर्यावरण संरक्षण के टिप्स, पौधों का वितरण, पौधरोपण, हरियाली को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न जागरूकता रैलियांे और जुलूसों का आयोजन डीलरशिप आउटलेटों पर किया गया।

कंपनी ने कहा है कि यह देशव्यापी पहल सोमवार को भी जारी रहा और इस जागरूकता पहल की पहुंच को बढ़ाने के लिए कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर ये गतिविधियां एक सप्ताह तक जारी रहेंगी।

इस मौके पर सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने कहा, “भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग एक ऐसा मंच मुहैया करा रहा है, जिसके जरिए आम जनता को पर्यावरण के बारे में जागरूक बनाया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493