रूस के 6 भरोत्तोलक डोपिंग के कारण प्रतिबंधित

मास्को, 6 जून (आईएएनएस)। रूस भरोत्तोलक महासंघ ने डोपिंग रोधी समिति के फैसले के आधार पर छह खिलाड़ियों को दो से आठ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी (आरयूएसएडीए) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, जिन खिलाड़ियों को आठ साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है, उनमें येगोर इवानोव और एमिनात माश्खाडोवा हैं। इवानोव को 2014 की यूरोपियन जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक मिला था जबकि एमिनात रूस के पांच बार के विजेता हैं।

2014 में यूरोपीय जूनियर भारोत्तोलन चैम्पियन नदेझ्दा ओवचिननिकोवा पर दो साल का प्रतिंबध लगाया गया है। 2014 में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप जीतने वाली लारिका कोवेयेवला के अलावा सेनिया कोलोमियेट्स और एंटोन कोटलायरोव को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

रूस के जूडो संघ ने भी 2015 के देश के विजेता प्योट्र खाचिरोव को डोपिंग रोधी नियम तोड़ने के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493