पर्यावरण सुरक्षा जरूरी : जयराम ठाकुर

शिमला, 5 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को बधाई दी और कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “विश्व पर्यावरण दिवस पर देश व लोगों को हार्दिक बधाई। स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।”

उन्होंने कहा, “आईए विशेष दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।”

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर वायु प्रदूषण को विषय के रूप में चुना है। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है। चीन इसका मेजबान देश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493