पणजी, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की गरीब समर्थक योजना का अध्ययन किया था।
उन्होंने कहा, “मनोहर पर्रिकर गरीबों के मुद्दों को समझते थे। आज गोवा के पास गृह आधार योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना, दीनदयाल स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं हैं, जो देश में अन्य राज्यों के पास नहीं हैं।”
प्रधानमंत्री गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम बोल रहे थे, जहां उन्होंने एक हवाईअड्डे समेत दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए किया।
मोदी ने कहा, “गोवा में भाजपा की सरकार ने राज्य में राजनीतिक स्थिरता लाई है। गोवा में एक निश्चित राजनीतिक संस्कृति लाने के लिए मैं पर्रिकर को बधाई देता हूं। उन्हें इसके लिए बहुत झेलने पड़ थे, मित्रों को खोना पड़ा था, लेकिन गोवा को उंचाई पर पहुंचा दिया।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “एक स्थाई सरकार चुनना गोवा के लोगों के हाथों में है, इसलिए मैं गोवा के लोगों को बधाई देता हूं।” साल 2017 के शुरू में गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
उन्होंने आगे कहा, “जब मैं विश्व के नेताओं से मिलता हूं तो वे सभी गोवा की काफी प्रशंसा करते हैं। गोवा के कारण भारत की प्रतिष्ठा बढ़ती है।”
dharmpath.com dharmpath