पर्रिकर के स्वास्थ्य की जानकारी साझा नहीं कर सकते : विश्वजीत राणे

पणजी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के मौजूदा स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते।

विश्वजीत राणे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मैं उनके (पर्रिकर) स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता। मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और इस संबंध में जानकारी देना परिवार का विशेषाधिकार है।”

पर्रिकर को अग्नाशय कैंसर हैं और वह फरवरी के बाद से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होते रहे हैं।

इस लंबी बीमारी के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ने की वजह से वह विपक्ष, सिविल सोसाइटी और सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदारों की आलोचना का शिकार रहे हैं।

राणे ने कहा कि हर किसी को प्रार्थना करनी चाहिए और चमत्कार में विश्वास करना चाहिए।

उन्होंने, “हमेशा भरोसा रखें कि चमत्कार हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493