पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से छुट्टी जल्द

पणजी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के लीलावती अस्पताल में ‘हल्के अग्नाशयशोथ’ का इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, “यह हल्का अग्नाशयशोथ का मामला है। मुख्यमंत्री ठीक हैं और चिकित्सकों की निगरानी में है। उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।”

पर्रिकर को बुधवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद राज्य के गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493