पर्रिकर को एक सप्ताह आराम की सलाह

पणजी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई।

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुविज्र्ञान संस्थान (एम्स) से आग्नाशय कैंसर का इलाज करा रहे पर्रिकर रविवार को अचानक डिस्चार्ज होकर गोवा आ गए थे।

कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, “मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने आज (सोमवार) सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।”

पर्रिकर को 15 सितम्बर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।

राज्य के ऊर्जा मंत्री नीलेश कबराल ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें चमत्कार का इंतजार है जो पर्रिकर को शीघ्र स्वस्थ कर दे।

कबराल ने कहा, “उनकी जैसी भी हालत है, हम सिर्फ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, एक चमत्कार होगा और वह भविष्य में हमारी अगुआई करेंगे। हम सिर्फ यही चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493