पर्रिकर को एम्स से छुट्टी, गोवा पहुंचे (लीड-1)

पणजी, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद गोवा पहुंच गए हैं।

वह अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं।

पर्रिकर एक विशेष उड़ान से गोवा पहुंचकर सीधे अपने निजी निवास पहुंचे, जहां एक सरकारी एंबुलेंस व एक चिकित्सा दल को तैयार रखा गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पुलिस की सुरक्षा में हवाईअड्डे से एंबुलेंस के जरिए अपने घर पहुंचे।

पर्रिकर को पिछले माह 15 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों में पिछले सात महीनों से चक्कर लगा रहे थे।

पर्रिकर ने शुक्रवार को एम्स में अपने कैबिनेट सहयोगियों और भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक बैठक भी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493