पर्रिकर ने दशहरा पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया

पणजी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दशहरा के पावन पर्व पर राज्य के लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की।

पणजी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दशहरा के पावन पर्व पर राज्य के लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की।

पर्रिकर ने ट्वीट किया, “आईए हम बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को गोवा को साफ रखने का एक कदम उठाते हुए मनाएं। अपना शॉपिंग बैग साथ लेकर चलें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें।”

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493