‘पर्रिकर पणजी से लड़ेंगे उपचुनाव’

पणजी, 10 मई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आगामी विधानसभा उपचुनाव में पणजी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य पर्रिकर मार्च में राज्य की राजनीति में लौटे।

वह गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार की अगुवाई करते हैं, लेकिन वह राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493