लखनऊ- रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर सहित उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। इनका निर्वाचन प्रमाणपत्र यहां गुरुवार को जारी किया गया।
उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सदस्यों में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रो. रामगोपाल यादव, डॉ. तजीन फातिमा, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान व नीरज शेखर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजा राम व वीर सिंह तथा कांग्रेस के पी.एल. पुनिया व भाजपा के मनोहर पर्रिकर निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पर्रिकर देश के रक्षामंत्री बनने से पहले गोवा के मुख्यमंत्री थे।
dharmpath.com dharmpath