पलक्कड़ में 18वां आईआईटी खुला

पलक्कड़ (केरल), 3 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के पलक्कड़ में सोमवार को 18वां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) शुरू हो गया। संस्थान में 117 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिसमें छह केरल के और अधिकतर उत्तर प्रदेश के हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सोच का भी विकास करने का सुझाव दिया।

विद्यार्थियों को बीटेक के चार क्षेत्रों में दाखिला दिया गया है। उन्हें अस्थायी आवास में ठहराया गया है।

संस्थान अभी अस्थायी परिसर में चलेगा। मुख्य परिसर यहीं पास में 500 एकड़ भूक्षेत्र में बनेगा।

आईआईटी का औपचारिक उद्घाटन बाद में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493