पलनीसामी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला के वफादार ई. पलनीसामी ने गुरुवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने राजभवन में पलनीसामी और उनके मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पलनीसामी, ओ. पन्नीरसेल्वम का स्थान लेंगे, जिन्हें 5 दिसंबर को जे. जयललिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493