पलनीस्वामी ने किसानों के लिए 2247 करोड़ रुपये की घोषणा की

चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने मंगलवार सूखा प्रभावित किसानों के लिए 2,247 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की।

पलनीस्वामी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने किसानों की लागत के हिसाब से मुआवजा प्रदान करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मुआवजे की रकम किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

पलनीस्वामी ने कहा कि फसल बीमा कंपनियों को जल्द से जल्द किसानों से फसल नुकसान के दावे का भुगतान करने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493