चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलनीस्वामी ने कहा है कि राज्यपाल सी. विद्यासागर के निर्देशानुसार वह विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, पलनीस्वामी मरीना बीच स्थित दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता की समाधि पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पलनीस्वामी के साथ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के उप महासचवि टी. टी. वी. दिनाकरण तथा अन्य मंत्री भी थे।
अम्मा के समाधि स्थल पर भारी संख्या में एआईएडीएमकेके समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने ‘चिनम्मा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। चिनम्मा पार्टी की महासचिव वी.के.शशिकला का उपनाम है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी शशिकला बेंगलुरु केंद्रीय कारा में बंद हैं।
पलनीस्वामी से संवाददाताओं ने कहा कि राज्यपाल के कहे अनुसार वह विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे।
dharmpath.com dharmpath