पलामू फायरिंग : झारखंड सरकार का जांच का आदेश

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने पलामू जिले के झरिवा नदी के किनारे आयोजित भूत मेले में पुलिस फायरिंग व हिंसा की जांच का गुरुवार को आदेश दिया।

जिला प्रशासन की निषेधाज्ञा के बावजूद पलामू जिले में बुधवार को भूत मेले का आयोजन किया गया था। एक तांत्रिक को गिरफ्तार करने गई पुलिस के एक दल पर भीड़ ने पथराव कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस बीच, झारखंड महिला आयोग ने कहा कि वह इस तरह के मुद्दे से निपटने को गंभीर है और अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने की इच्छुक है।

आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी ने आईएनएनएस से कहा, “भूत मेला और इसी तरह का अन्य मेला राज्य के लोगों की परंपरा से जुड़ा है। न तो राज्य और न ही हम इस तरह के मेले के रोकने के लिए कोई आदेश जारी कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम महिलाओं के मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और इस तरह के मेलों पर कैसे पाबंदी लगाई जाए या महिलाओं का उत्पीड़न कैसे रुके इसे सरकार के समक्ष उठाएंगे।”

उन्होंने कहा, “राज्य के लोगों के बीच शिक्षा का प्रसार करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493