चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का विशेष टीजर जारी किया, संयोग से इस दिन अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण का 43वां जन्मदिन है।
चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म का विशेष टीजर जारी किया, संयोग से इस दिन अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण का 43वां जन्मदिन है।
33 सेकंड के इस टीजर में बंदूक लिए खाकी वर्दी पहने पवन कल्याण घोड़े के साथ धीमी गति से चल रहे हैं।
बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म में काजल अग्रवाल भी हैं। यह फिल्म संयुक्त रूप से कल्याण और उनके खास दोस्त शरत मराड द्वारा निर्मित है।
कल्याण के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि अभिनेता अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मना रहे।
सूत्र ने कहा, “वह अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर पर नहीं है। वह शहर से बाहर हैं और उनके शुक्रवार तक लौटने की उम्मीद है, और आते ही वह सीधे फिल्म के सेट पर जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath