चेन्नई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता नितिन रेड्डी अपने पसंदीदा कलाकार पवन कल्याण के साथ लंबे समय से फिल्म बनाना चाहते थे और यह मौका बतौर निर्माता उन्हें आने वाली तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ से मिला है।
नितिन ने आईएएनएस से कहा, “अगर पवन कल्याण के साथ किसी परियोजना पर सहमति बनती है, तो मैं सब कुछ छोड़कर उस पर काम करूंगा। वह एक खास फिल्म होगी। मैं काफी समय से उनके साथ फिल्म बनाने का सपना देख रहा हूं।”
नितिन ने अपनी अधिकांश फिल्मों में पवन को किसी न किसी रूप में शामिल करने की कोशिश की है। उनकी हालिया तेलुगू फिल्म ‘कुरियर ब्वॉय कल्याण’ गुरुवार को विश्व भर में प्रदर्शित होने वाली है।
इसमें नितिन ने एक संदेशवाहक का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में नितिन का नाम पीके है, जो पवन कल्याण का संक्षिप्ताक्षर है।
उन्होंने कहा, “मैंने इस तरह का किरदार अभी तक अपने करियर में नहीं निभाया है। यह मेरे स्टार किरदार को न दर्शाकर एक आम लड़के की भूमिका को दर्शाएगा।”
dharmpath.com dharmpath