नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को बधाई दी।
हिदू उत्सवों में खास गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
अंसारी ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
उपराष्ट्रपति ने कहा, “भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के अवतार रूप में प्रतिष्ठित हैं। भारत में किसी भी अच्छे काम की शुरुआत से पहले भागवान गणेश की पूजा करना आम है।”
उन्होंने कहा, “यह उत्सव हमारे जीवन में सद्भाव, शांति और समृद्धि लेकर आए।”
dharmpath.com dharmpath