पवन कल्याण के साथ फिल्म बनाएंगे दसारी

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जाने माने फिल्म निर्माता दसारी नारायण राव अपनी अगली फिल्म परियोजना में अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के साथ काम करेंगे। दसारी की आखिरी तेलुगू फिल्म ‘इर्रा बस’ असफल रही थी।

दसारी ने आईएएनएस से कहा, “मेरी अगली फिल्म पवन कल्याण के साथ होगी। मैं फिल्म का निर्माता और निर्देशक दोनों हो सकता हूं। इस समय मैं इससे ज्यादा कोई और खुलासा नहीं कर सकता।”

तीन दशकों से भी अधिक समय में 100 से अधिक फिल्में बनाने वाले फिल्म निर्माता दसारी ने कहा कि फिल्म परियोजना से संबंधित जानकारियों का खुलासा वह जल्द करेंगे।

पवन कल्याण आखिरी बार इस साल की सफल तेलुगू फिल्म ‘गोपाला गोपाला’ में दिखे थे। यह फिल्म हिंदी की सफल फिल्म ‘ओएमजी : ओह माई गॉड’ का रीमेक थी। वह ‘गब्बर सिंह-2’ में भी काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493