पुर्तगाल लीग : पोटरे ने बोआविस्ता को 2-0 से हराया

लिस्बन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबाल लीग के 22वें दौर में बेसा स्टेडियम में खेले गए एक मुकाबले में पोटरे ने बोआविस्ता को 2-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को खेले गए इस मैच में कोलंबिया के फॉरवर्ड खिलाड़ी जैक्सन मार्टिनेज ने 80वें मिनट में पोटरे की ओर से पहला गोल दागा। इसके बाद अल्जीरिया के मिडफील्डर यासिन ब्राहिमी ने 87वें मिनट में टीम को दूसरी बढ़त दिलाई।

पूरे मैच में पोटरे के खिलाड़ी हावी रहे और इन दो गोलों के अलावा उन्हें और भी कई मौके मिले, जिसका वह भरपूप फायदा नहीं उठा सके।

पोटरे फिलहाल बेनफिका के बाद पुर्तगाल लीग की अंकतलिका में 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बोविस्ता के 21 अंक हैं और वह 13वें पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493