पश्चिमी नॉर्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

बचावकर्मियों ने बताया कि अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं।

दक्षिणी नॉर्वे के संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र (जेआरसीसी) के मुताबिक, गल्फक्स बी से बर्जन्स जाते हुए एक सुपर पुमा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें नॉर्वे के 11, ब्रिटेन का एक और इटली का भी एक नागरिक सवार था। यह हेलीकॉप्टर तुरोए द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जेआरसीसी के नेतृत्व में बचावकार्य जारी है। पुलिस और जेआरसीसी का कहना है कि अन्य दो लोगों की तलाश जारी है लेकिन उनके जीवित बचने के कोई संकेत नहीं है।

जेआरसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना से हेलीकॉप्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493