पश्चिम बंगाल : पांचवें चरण में 53 सीटों पर मतदान जारी

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्मिच बंगाल विधानसभा चुनाव में शनिवार को पांचवें और अंतिम चरण के तहत 53 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

दक्षिण 24 परगना की 31, हुगली जिले की 18 और दक्षिण कोलकाता की चार सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया।

इन तीन जिलों में 14,642 मतदान केंद्रों पर लगभग 1.24 करोड़ (1,23,97,832) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 77 अतिरिक्त मतदान केंद्र भी हैं। इस चरण में 349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरें हैं, जिनमें से 43 महिलाएं हैं।

निर्वाचन आयोग 16,838 ईवीएम और 1,024 मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस चरण में तृणमूल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसई) के साथ गठबंधन में वाम मोर्चा ने 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 31, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने तीन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने दो और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब है कि 2011 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वाम मोर्चा सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। माकपा चार, आरएसपी और एआईएफबी एक-एक सीटों पर जीती थी।

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। यहं से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। बनर्जी के सामने वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की ओर से दीपा दाशमुंशी और भाजपा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते चंद्र कुमार बोस चुनावी मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493