लिस्बन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के एक पूर्व चिकित्सक ने कहा है कि अगर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को मांसपेशियों में खिंचाव है तो वह 18 दिन के लिए खेल से दूर हो सकते हैं।
रोनाल्डो को स्पेनिश लीग रियल मेड्रिड में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें चैम्पियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले में बाहर बैठना पड़ा था। यह मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।
रोनाल्डो के बिना टीम का आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। टीम मैनचेस्टर के खिलाफ गोल करने में कामयाब नहीं हुई थी। रोनाल्डो के बिना टीम की धार कमजोर लग रही थी।
रोनाल्डो चैम्पियंस लीग के इस सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 16 गोल हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बार्सिलोना के लुइस सुआरेज हैं जिनके नाम आठ गोल हैं।
कामपोस ने गुरुवार को स्पेन के अखबार रिकार्ड को बताया, “अगर मांसपेशियों की समस्या है तो इससे उबरने में 18 से 21 दिन लगेंगे। 12 से 14 दिन चोट के ठीक होने में और पांच से सात दिन मांसपेशियों को सही होने में।”
dharmpath.com dharmpath