रिपोर्ट में हथियार प्रणाली की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है।
रूसी सशस्त्र बल के जनरल वेलेरी गेरासिमोव ने जनवरी के अंत में टेलीविजन पर कहा था कि साल 2016 में पांच एयर डिफेंस रेजिमेंट को अति उन्नत एस-400 ट्रायम्फ रक्षा प्रणाली से लैस किया जाएगा।
एस-400 ट्रायम्फ नवीनतम लंबी दूरी तक मार करनेवाली मिसाइल है, जिसे साल 2007 में सेवा में लाया गया था।
इसे विमानों, क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइलों से निपटने के लिए तैयार किया गया था, साथ ही जमीनी लड़ाई में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
एस-400 ट्रायम्फ 400 किलोमीटर की दूरी तथा 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक मार करने में सक्षम है।
dharmpath.com dharmpath