यूएनईपी के कार्यकारी निदेशक अचीम स्टिनर तथा तोंगजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर यांग शियानजीन इस समझौते पर दस्तखत के समय मौजूद थे। यह दोनों संस्थानों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए नए स्तर तक ले जाएगा।
नैरोबी में समारोह के दौरान स्टिनर ने कहा, “हमारी साझेदारी अनोखी है और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए इसने शोध व प्रशिक्षण पर उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना का नेतृत्व किया है।”
यूएनईपी व तोंगजी यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण स्थिरता पर ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए साल 2002 में संयुक्त तौर पर इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायरन्मेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईईएसडी) की स्थापना की थी।
dharmpath.com dharmpath