पश्चिम बंगाल की हालत से राष्ट्रवादी उत्तेजित : रूडी

कोलकाता, 6 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राज्य के हालात राष्ट्रवादियों को उत्तेजित होने पर मजबूर कर रहे हैं। घोष ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों के सिर कलम करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता भाजपा की आत्मा है। वैसे भी देश विरोधी बयान को कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए जब भाजपा के लोगों ने देश विरोधी बयान सुना तो वे उत्तेजित हो गए और उनकी चिंता प्रतिबिंबित हुई।

रूडी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजनीतिक लोगों से संयम बरतने की अपेक्षा की जाती है लेकिन जहां तक घोष की भावनाओं और उनकी चिंता का सवाल है तो हमलोग उनके साथ हैं। क्योंकि बातें रखने के अलग-अलग तरीके होते हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पार्टीजनों की बैठक में घोष ने कहा कि कोई भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाएगा तो उसका सिर कलम कर दिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को भी उन्होंने पुन: विवादित बयान देते हुए कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय को ठीक करने के लिए उन छात्रों को जूते मारो जिन्होंने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में में राजनीतिक हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह ममता बनर्जी की हाल की टिप्पणी का संज्ञान ले। उन्होंने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि आगामी विधानसभ चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी।

रूडी ने कहा, ” यह कोई नहीं जानता था कि जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन ऐसा हुआ। इसलिए अगर पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनेगी तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। यदि हमलोग यहां सत्ता में नहीं भी आते हैं तो हमारा प्रदर्शन कम से कम ऐसा तो होना चाहिए कि हमारे समर्थन से सरकार बने।”

स्मरणीय है कि एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में ममता बनर्जी ने कहा था कि सिर्फ चुनाव के दौरान ही केंद्रीय सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षा मुहैया कराएगी बाकी साल भर तो उनके प्रशासन पर ही उन्हें निर्भर रहना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493