नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को त्रिपुरा के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक बयान से यहां गुरुवार को यह जानकारी मिली।
त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय जब तक छुट्टी पर हैं, तब तक राज्य का प्रभार त्रिपाठी के पास रहेगा।
बयान के मुताबिक, “त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय जब तक छुट्टी पर हैं, उनकी जगह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए भारत के राष्ट्रपति को हर्ष हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath